फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को जलाकर मार डालने का आरोप

Wed, 27 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक युवती की आग लगाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने यह आरोप लगाते हुए कोतवाली घाटमपुर में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मलखानपुर गांव निवासी सोबरन यादव सेल टैक्स में कर्मचारी है। उसके पुत्र अमित यादव का विवाह 25 अप्रैल 2015 को थाना जाफरगंज (फतेहपुर) के गांव रायपुर निवासी देवनंद यादव की पुत्री मीरा यादव (22) के साथ हुआ था। सोमवार की शाम मीरा की ससुराल (मलखानपुर) में संदिग्ध हालात में आग लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर उसके मायके वाले आए। उन्होंने मीरा की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


इधर, मंगलवार को मृतका का पिता कोतवाली पहुंचा और उसने दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मीरा की आग लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अमित यादव, ससुर सोबरन  यादव, सास सरस्वती, ननदें गोल्डी और प्रियंका के अलावा गोल्डी के पति मुकुट सिंह समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें