थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़के ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर आरोपी के पिता ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 अगस्त की शाम 6 बजे उसकी पुत्री खेत गई थी। वहां पहले मौजूद एक 15 वर्षीय किशोर ने पकड़ लिया और हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद धमकी देते हुए भाग गया। किशोरी घर आई तब घटना की जानकारी हुई। पीड़िता का भाई उलाहना देने आरोपी के घर गया तो उसके पिता ने धमकी देकर भगा दिया।
थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी किशोरको हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।