फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंद नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। पुलिस चौकी बिरहर इलाके में रविवार की सुबह रिंद नदी के किनारे एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उसकी पहचान बिरहर गांव निवासी मलखान संखवार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने हत्या करके शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन



कस्बे के बिरहर गांव निवासी स्व. पराग संखवार के तीन लड़के हैं, जिनमें दो बेटे गांव में रहते हैं। सबसे छोटा बेटा मलखान संखवार (28) अविवाहित था। मां-बाप की मौत के बाद सेमरा, नौबस्ता, कानपुर में अपने चाचा कामता संखवार के घर पर रहकर पिकप वाहन चलाता था। माह में एक-दो बार ही गांव आता था। मलखान के भाई छोटे संखवार ने बताया कि 15 मई को एक शादी में शामिल होने के लिए बंबुरहा (घाटमपुर) आया था और वहीं से वापस कानपुर लौट गया था।


इधर, रविवार की सुबह बिरहर गांव के पास स्थित रिंद नदी के किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली तो वहां ग्रामीणों की भीड़ पहुंची। बिरहर गांव निवासी रमेश संखवार ने मृतक की पहचान अपने भतीजे मलखान के रूप में की। उसके हाथ, रीढ़ और गर्दन पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई। पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। जांच-पड़ताल में मृतक की जेब से उसका पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल आदि सुरक्षित मिले।
साढ़ चौकी इंचार्ज गणेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



रिंद नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका


अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें