फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर। दूसरी फाइल (हत्या)

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सजेती (घाटमपुर)। थाना क्षेत्र के अमौली गांव के बाहर एक खेत में करीब 45 वर्षीय एक महिला की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव खेत में ही फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को अमौली गांव के लोगों ने सुबह खेतों में एक महिला की अर्धनग्न लाश पड़ी देखी। उसके शरीर पर जगह-जगह खरोंच और चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया मामला रेप, मारपीट और उसके बाद गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा था। गांव के चौकीदार छेदालाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांववालों के मुताबिक यह महिला दो-तीन दिन पहले गांव के आसपास घूमती दिखी थी। वह मानसिक रूप से बीमार भी थी। पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है। शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने और महिला की पहचान होने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन



संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव
क्रासर:::
- रेप के बाद हत्या की आशंका, शिनाख्त नहीं हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें