फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरीक्षा कार्यक्रम में चले ईंट पत्थर, चार जख्मी

Mon, 20 Mar 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेरापुर थाना क्षेत्र के बलाई बुजुर्ग गांव के मजरा किशनपुरडेरा में वरीक्षा कार्यक्त्रस्म के दौरान रविवार की देरशाम पुरानी खुन्नस पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए। दोनों ओर से ईंट पत्थर भी चले। इस घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मापीट में महिला और तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


बता दें कि डेरापुर थाना क्षेत्र के बलाईबुजुर्ग गांव के मजरा किशुनपुरडेरा निवासी सर्वेश कुमार नायक व उसके परिवारी फू ल सिंह सिंह नायक के बीच काफ ी समय से खुन्नस चल रही है। दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका है। जानकारी के मुताबिक 15 दिन पूर्व मारपीट हुई थी। तब पुलिस ने सर्वेश के खिलाफ  शांतिभंग की कार्रवाई भी की थी।

गत शनिवार को सर्वेश गुट के लोगों ने फ ूलसिंह के साथी के मकान के पास डीजे लगाकर शराब के नशे में धुत होकर हंगामा काटा था। विरोध करने पर फूल सिंह गुट को धमकी दी थी। इधर, रविवार को उदलसिंह के पुत्र अनिल कुमार की वरीक्षा कार्यक्रम था। उसके मौसा प्यारे सिंह पुत्र सुजान सिंह निवासी गांव सिथरा थाना राजपुर रिश्तेदारों के साथ वरीक्षा लेकर आए हुए थे। अनिल कुमार ने बताया कि देर शाम वरीक्षा कार्यक्त्रस्म समाप्त हुआ तो रिश्तेदार भोजन करने जा रहे थे।
विज्ञापन



उसी दौरान शराब के नशे में धुत सर्वेश पुत्र परीक्षित, भोपाली पुत्र ज्ञान सिंह, दिनेश पुत्र कुंदन सिंह, विनोद सिंह पुत्र हाकिम सिंह, पिंटू पुत्र गुरूमुख सिंह आदि  लाठी डंडा, कांता बरछी चाकू से लैस होकर उसके दरवाजे आए और रिश्तेदारों से अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। उनकी हरकतों का विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसकी दादी पुनिया देवी पत्नी स्व. राजाराम,आरजू पुत्री प्रेमसिंह,प्यारे सिंह पुत्र सुजान सिंह, दीपक सिंह को कांता बरछी से वारकर घायल कर दिया।

शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इस पर उक्त लोगों ने पथराव कर दिया। बचाव में दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में घायल पुनिया देवी (75), आरजू (6), प्यारेसिंह (40)  व दीपक सिंह को घायल अवस्था में थाने भेज दिया गया।

देर रात तक गांव में पुलिस मौजूद रही। मारपीट के आरोपियों की तलाश में दबिश दी।  थाने के प्रभारी निरीक्षक मो. फ ाजिल सिददीकी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा जा रहा है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें