फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जिले टीचरों का बीआरसी पर प्रदर्शन, नारेबाजी

Wed, 28 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा नेता को जानकारी देते प्रदर्शनकारी शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (विशिष्ट बीटीसी) के नेतृत्व में गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए टीचरों ने सोमवार को बीआरसी पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षकों को स्कूल आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


महिलाओं की काउंसलिंग की जांच तथा नए सिरे से टीचरों की काउंसलिंग कराकर स्कूल आवंटन की मांग उठाई। प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने बीआरसी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया।


जिला संयोजक अमरदीप सिंह यादव, जिला संगठन मंत्री चंद्रभूषण सिंह सेंगर, जिला सह संयोजक मिस्बाहुल हक के नेतृत्व में सैकड़ों गैर जिलों से तबादले पर आए महिला व पुरुष टीचर बीएसए दफ्तर में एकत्रित हुए। यहां नियुक्ति पत्र वितरण कार्य में लगे स्टाफ से शिक्षकों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति पत्र लेने से इनकार कर दिया और आरोपों की झड़ी लगा दी। कहा कि जिन महिलाओं की काउंसलिंग हुई है, उनकी वरीयता सूची का समय से प्रकाशन नहीं कराया गया। स्कूलों की सूची काउंसलिंग प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले प्रकाशित की गई।


महिलाओं व पुरुषों ने बेसिक शिक्षा विभाग में अवैध धन उगाही के चक्कर में स्कूल आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान पहुंचे अमरौधा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता लला यादव को शिकायती पत्र सौंपा।


सपा नेता ने राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव को पूरे मामले से अवगत कराने व गैर जिले टीचरों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बीएसए दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार व्याप्त पर नाराजगी जताई। खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह का कहना है कि हंगामे के कारण बीआरसी में नियुक्ति पत्र नहीं बंट पाए। इसलिए उन्हें बीएसए दफ्तर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें