बीएसए दफ्तर पहुंचे कोतवाल को ज्ञापन सौंपते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा अधिकारी पर स्थानांतरण नीति का पालन न करने का आरोप लगा मंगलवार को बीएसए कार्यालय परिसर में शिक्षा मित्रों ने जोरदार धरना देकर प्रदर्शन किया। बवाल की आशंका पर पहुंचे कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने ज्ञापन लेकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
प्रदर्शन के दौरान प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भदौरिया, प्रदेश मंत्री अजय त्रिपाठी, संरक्षक राजेंद्र यादव, मनोज यादव, दीपक, संजय तिवारी, लक्ष्मीकांत, महेंद्र यादव, विवेक द्विवेदी, नयन यादव आदि 30 अगस्त को स्थानांतरण नीति शासन स्तर से जारी हो चुकी है।
स्थानीय स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। महिला शिक्षा मित्रों को सीसीएल अवकाश भी नहीं दिए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने भाषणबाजी व नारेबाजी के दौरान भड़ास निकाली। बवाल की आशंका का देखकर कोतवाल मौके पर पहुंचे और समझाकर उन्हें शांत कराया। यहां के बाद प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे।
जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह से वार्ता कर शिकायती पत्र सौंपा। डीएम ने जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
उधर, बीएसए मो. अल्ताफ के जनपद से बाहर होने की वजह से शिक्षा मित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल को इस मुद्दे पर वार्ता के लिए 29 सितंबर को बुलाया गया है।