बार हाल में बैठककर विरोध की कार्ययोजना बनाते वकील
- फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर को कन्नौज में जोड़ने का विरोध शुरू
वकीलों ने मार्च निकालकर प्रदेश सरकार पर जताया रोष
स्थिति स्पष्ट होने तक कलमबंद हड़ताल रहेंगे वकील
राज्यपाल और सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के कन्नौज जनपद में जुड़ने की चर्चाओं के मध्य बिल्हौर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताते हुए नगर में नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बिल्हौर बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने राजस्व क्षेत्र में बदलाव की आशंकाओं के मद्देनजर कलमबंद हड़ताल का एलान भी कर दिया है। वकीलों का कहना था कि कि जब तक शासन-प्रशासन इस प्रकार की चर्चाओं पर पूरी तरह स्पष्टीकरण नहीं देती तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
शुक्रवार को बिल्हौर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजीत सिंह, अनिल अगिभनहोत्री, अभिषेक पांडे, अमित अगिभनहोत्री, अनुराग द्विवेदी, नितिन कटियार सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने बार हाल में बैठकर का बिल्हौर तहसील के 168 गांवों के कन्नौज में जुड़ने का कड़ा विरोध जताते हुए सड़कों पर संघर्ष करने का खुला ऐलान किया। इसके बाद प्रदेश सरकार की इस जनविरोध नीति के विरुद्ध बार के सभी अधिवक्ताओं ने नगर में घूममकर बिल्हौर-एकता जिंदाबाद और प्रदेश सरकार होश में आओ की नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग कर पूरे मुद्दे पर नीति स्पष्ट करने को कहा है, साथ ही जब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं मिलता तब तक कलमबंद हड़ताल और सरकारी कार्यों में सहयोग न करने की अपील की है। तहसील क्षेत्र के भूगोल में बदलावा के विरोध में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी आलोक कुमार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर ऐसा न करने की अपील की।