फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को अधिक संख्या में जोड़ने पर बल

Mon, 01 Feb 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल गांव स्तर पर अपनी पकड़ बनाने के लिए सक्रिय है। इसके लिए रविवार को कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित श्री गार्डेन में बजरंग दल की बैठक हुई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव पांडेय ने कहा कि कुछ लोग देश में बड़े पैमाने पर हिंदुओं का धर्मांतरण कराने के कुचक्र रच रहे हैं।

करारा जवाब देने के लिए दल के कार्यकर्ता गांव-गांव और हर गली-गली में सतर्क नजर रखे हैं। उन्होंने कहा कि दल अपने कुनबे का विस्तार करने के लिए प्रत्येक गांव में युवाओं की एक टीम खड़ी कर रहा है।
विज्ञापन



इस दौरान कई युवकों ने बजरंग दल की सदस्यता ली। दल के सदस्यों ने कस्बे में रैली निकालने की योजना बनाई। लेकिन, बाद में उसे स्थगित कर दिया।

बैठक में गौरक्षा प्रमुख रौनक शुक्ला, भाजयुमो ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामजी, ईशू द्विवेदी, अमन सचान, शोभित अवस्थी, अतुल सोनी, अमन यादव और मोहित सैनी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें