फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नलकूपों में हजारों की चोरी

Mon, 01 Feb 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव में  चोरों ने हस्कर गांव के खेतों में लगे तीन निजी नलकूपों में धावा बोला। और वहां से हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। जबकि, एक नलकूप की झोपड़ी को आग भी लगा दी।
विज्ञापन


मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि चोर उसके नलकूप की कोठरी का ताला तोड़कर भीतर घुसे। कोठरी के भीतर रखी छह बोरी यूरिया खाद, हल और कुछ अन्य सामान उठा ले गए। देशराज कुशवाहा ने बताया कि उसके नलकूप की कोठरी में घुसे चोरों ने भीतर रखी प्लास्टिक के जीन में आग लगा दी। जबकि, वहां रखा करीब तीन हजार रुपये से अधिक का माल उठा ले गए।

तीसरी घटना जुगराज कुशवाहा के नलकूप में की। चोरों ने यहां रखी फूस की झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। लपटें उठती देख लोग दौड़कर वहां पहुंचे तब तक चोर भाग गए थे। सूचना पाकर बिरहर चौकी से दो सिपाही गए। एसओ ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें