फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में आयोजित होंगे वोटर्स फेस्टिवल

Wed, 18 Jan 2017 07:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी, प्रबंधक व प्रधानाचार्य
विज्ञापन
 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कॉलेजों में वोटर्स फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के लिए कानपुर देहात जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने अधिकारियों, प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता दिवस के दिन 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं को रंगीन मतदाता पहचान पत्रों का वितरण व मतदान के लिए तत्पर अंकित वाला बैज लगाकर नए मतदाताओं को सम्मानित करने की तैयारियां कर ली जाएं।

सभी एसडीएम, तहसीलदार, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व डिग्री कालेजों मेें सभी वोटर्स फेस्टिवल का आयोजन कराकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित कराएं। एनआरआई व सर्विस मतदाताओं के अतिरिक्त आदिवासी, दलित पिछडे़ समुदायों, बेघर व तृतीय लिंग में जागरूकता लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। कहा कि अकबरपुर इंटर कालेज में 25 जनवरी को जनपदस्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। सभी विद्यालयों के बच्चे, कोटेदारों, ग्राम प्रधान, कार्यालयों के कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी के बाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता भव्य मेले में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगोली, कैंडल लाइट आदि का प्रदर्शन होगा। सीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलास्तर के सभी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थाओं, डिग्री कालेजों में प्रभात फेरी के साथ ही शपथ दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें