भीतरगांव (कानपुर)। रविवार को कस्बे में परंपरागत जवारा जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। महिलाएं और युवतियां सिर पर जवारे कलश लिए चल रही थीं। श्रद्धालु अपने गालों में लोहे की नुकीली सांगें लगवाए देवी के जयकारे लगाते चल रहे थे।
शाम को देवी मंदिर परिसर से निकाले गए जुलूस का समापन कस्बा स्थित कंस मैदान में किया गया। इस दौरान रास्ते में कई जगह लगे स्टालों पर भक्तों को शीतल जल और शर्बत का वितरण किया गया।
कस्बे के बलराम जनसेवा केंद्र की ओर से लगवाए गए स्टाल में शर्बत और शीतल जल वितरण के साथ ही मतदान के लिए अनोखी पहल की गई। स्टाल पर लगाए बैनर में आओ मिलकर अलख जगाएं, शत-प्रतिशत मतदान कराएं के नारे के साथ स्टाल पर उपस्थित युवा लोगों से 29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान जरूर करने की अपील भी कर रहे थे। युवकों की इस पहल का सभी ने स्वागत किया।
देवी के जयकारे लगाकर निकाला जवारा जुलूस
- जवारे के मेले में स्टाल लगाकर जगाई मतदान की अलख
अमर उजाला ब्यूरो