फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दुर्गा मामले में गौतमबुद्ध नगर के डीएम भी निलंबित हों'

Fri, 02 Aug 2013 07:36 PM IST
रामपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गलत रिपोर्ट भेजने वाले डीएम रविकांत को निलंबित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


आजम ने पत्रकारों से कहा कि डीएम ने रिपोर्ट भेजने के बाद उसे सार्वजनिक कर दिया। ऐसा करना किसी भी आईएएस अधिकारी के लिए सेवा शर्तों का उल्लंघन है। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर के डीएम के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


दुर्गा शक्ति निलंबन मामले में यूपी सरकार को नोटिस

आजम ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने सही समय पर रिपोर्ट नहीं दी। उन्होंने जो रिपोर्ट भेजी, वह भी गलत थी। डीएम की रिपोर्ट भ्रमित करने वाली है।

उल्लेखनीय है कि गौतमबुद्ध नगर के डीएम रविकांत ने अखिलेश यादव को दुर्गा शक्ति नागपाल के मामले में एक रिपोर्ट भेजी थी।

यूपी व केंद्र सरकार पर भारी न पड़े हाईकोर्ट का ये वार!

इस रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद की जिस दीवार को गिराने के लिए दुर्गा शक्ति को निलंबित किया गया, उसे ग्रामीणों ने खुद गिराया था।

आजम ने कहा कि इस मामले में डीएम और एलआईयू की रिपोर्ट अलग-अलग हैं। इससे साबित होता है कि डीएम ने गलत रिपोर्ट भेजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें