फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के सामने युवती से गैंगरेप, दो पीएसी जवान गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2013 08:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक गैंगरेप की एक और वारदात सामने आई है। वारदात में यूपी पीएसी के जवानों ने युवती के प्रेमी के सामने गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला अपने, पुरुष मित्र के साथ नोएडा सेक्टर 105 के बी ब्लॉक स्थित कमरे में बात कर रही थी। तभी वहां जीप से पांच युवक आते हैं।

जिनमें दो युवक पुलिस वर्दी में थे। पांचों युवक कमरे में घुसकर महिला और उसके पुरूष मित्र के साथ पूछताछ करते हैं। इसके बाद पांचों, कमरे में मौजूद पुरूष मित्र के साथ मारपीट कर, महिला के साथ गैंगरेप किया।

गैंगरेप के बाद पांचों युवक लड़की का एटीएम कार्ड और मोबाइल छीनकर दोनों को कमरे में बंद करके भाग गए। लड़की से छीने एटीएम कार्ड से पांचों आरोपियों ने अपनी जीप में पेट्रोल भी डलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गैंगरेप के पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर दिया है। इस गिरफ्तारी में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि चार में से दो आरोपी यूपी पीएसी के जवान है। एक पुलिस का हेड कांस्टेबल बंशी लाल शर्मा और दूसरे आरोपी का नाम सुभाष है।

पुलिस फिलहाल इस वारदात के पांचवे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एटीएम कार्ड और उनकी जीप भी जब्त कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें