फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनी-पुनिया समर्थकों में जमकर मारपीट, चली कुर्सियां

Thu, 08 Aug 2013 09:38 AM IST
बाराबंकी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं भले ही अनुशासन का पाठ पढ़ा पढ़ा रहे हों लेकिन इसका असर कार्यकर्ताओं पर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


बाराबांकी में हुए बैठक के दौरान बुधवार को प्रदेश के सह प्रभारी प्रकाश जोशी के सामने केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और सांसद पीएल पुनिया के समर्थक आपस में भिड़ गए।

बैठक में जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर भी चले। कुर्सियां तोड़ी गईं जिसमें तीन कांग्रेसी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया। आपसी गुटबाजी और कुर्सी पर बैठने को लेकर हुई तनातनी को बवाल का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के लखपेड़ाबाग में एक मैरिज हॉल में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तार को लेकर संगठन की बैठक चल रही थी। तभी कांग्रेस खेत मजदूर के जिला महामंत्री अरशद अहमद व पार्टी कार्यकर्ता शिवशंकर वर्मा के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद होने लगा।

इस बीच कांग्रेस छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी आ गए और अरशद के पक्ष से बोलने लगे। तभी दोनों पक्षों की ओर से आक्रोशित हुए लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


पार्टी के जिन दो गुटों में मारपीट हुई है, उनमें से एक केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा तो दूसरा सांसद पीएल पुनिया का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें