फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की फर्श पर कराहते रहे पूर्व विधायक

Mon, 08 Jul 2013 12:22 AM IST
बहराइच/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बहराइच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते रविवार को जनसंघ पार्टी के पूर्व विधायक फर्श पर पड़े डेढ़ घंटे तक कराहते रहे लेकिन किसी ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में इलाज शुरू किया। सीएमएस डॉ. के राम ने कहा कि पूर्व विधायक को भर्ती करने में कोताही बरतने की जांच कराई जाएगी।

इकौना थाना क्षेत्र के मदारा गांव निवासी भगौती प्रसाद वर्ष 1967 से 1669 तक व 1969 से 74 तक, दो बार इकौना क्षेत्र से जनसंघ पार्टी से विधानसभा के लिए चुने गए थे।
विज्ञापन


करीब एक माह से पूर्व विधायक भगौती प्रसाद (70) बुखार व हार्निया से पीड़ित हैं। परिवार के लोगों ने इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज कराया। लेकिन लाभ नहीं हुआ।

चार दिन पहले परिजनों ने पूर्व विधायक को बहराइच लाकर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लेकिन रविवार सुबह पूर्व विधायक की हालत अचानक बिगड़ गई। उनके पैर व शरीर के अन्य अंगों में सूजन आ गई थी।

इस पर नर्सिंगहोम से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे पूर्व विधायक को उनके बेटे राधेश्याम, गांधी व वंशीलाल लेकर पहुंचे। लेकिन डेढ़ घंटे तक अस्पताल कर्मियों ने उन्हें भर्ती नहीं किया।

अस्पताल के बरामदे में फर्श पर पड़े पूर्व विधायक कराहते रहे। सूचना पाकर कुछ मीडियाकर्मी जब मौके पर पहुंचे तब अस्पताल प्रशासन हरकत में आया।

डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व विधायक को हार्निया (पेट के रोग) व बुखार की शिकायत है। जिस कारण शरीर में सूजन है। पुत्र राधेश्याम का कहना है कि लखनऊ में सपा मुखिया ने उनके पिता भगौती प्रसाद को सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें