फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फखाना चौराहे पर पूरे दिन रहे जाम जैसे हालात

विज्ञापन
शिवाजी मार्ग रोड पर जाम के दौरान जाम में फंसी चूड़ी की हथठेला - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को बर्फखाना चौराहे पर पूरे दिन जाम जैसे हालात बने रहे। नाला सफाई के लिए सीबर जैटिंग मशीन के खड़े और पुलिस के बैरियर होने के कारण यहां जाम लग गया। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की कोशिश करते दिखाई दिए। बाजार में भीड़ नहीं जुटने पाई इसलिए प्रशासन की ओर से एक साइड का बाजार खोलने का निर्णय लिया है। ताकि सामाजिक दूरी का पालन हो सके, लेकिन नगर निगम के द्वारा जलेसर रोड स्थित बर्फखाना चौराहे के आसपास सोमवार को जाम जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन

इस तरह की स्थिति सुबह दस बजे देखने को मिली। हालात यह रहे कि ई-रिक्शा वालों की लंबी कतार लगी दिखाई दी। साइकिल के साथ रिक्शा चालक, दोपहिया वाहन चालक बीच में फंसे दिखाई दिए। चौराहे पर जाम जैसे हालात थे। क्योंकि एक साइड में नगर निगम की सीवर जेटिंग मशीन का टेंकर खड़ा था। दूसरी तरफ ई-रिक्शा की कतार थी। आधे रोड को पुलिस के बैरियर ने घेर रखा था। पूरे दिन जाम जैसे हालात रहे। हालांकि जाम लगने के साथ चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने को सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें