शिकोहाबादफोटो-02-स्टेशन रोड पर युवक को पीटते आरोपी युवक। सोर्स वीडियो ग्रैब
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड पर एक युवक को सात युवकों ने बेखौफ होकर जमकर लात-घूंसों से पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी भाग निकले।
अभी कुछ ही दिनों पहले की बात है। जब मिश्राना मोहल्ले में सब्जी मंडी के समीप मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को चार युवकों ने रात के समय घेर लिया था। इसके बाद मंदिर के दरवाजे भी पीटे थे। बुधवार को स्टेशन रोड पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां सात युवकों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से लात-घूसों से जमकर पीटा। आरोपी युवक पुलिस से बेखौफ होकर भरे बाजार में लोगों के सामने युवक को पीट रहे थे। मारपीट होती देख लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन काफी संख्या में जुटी लोगों की भीड़ में से किसी ने भी पीड़ित युवक को आरोपियों से बचाने की जहमत नहीं उठाई। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वीडियो देखकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।