फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग, घायल

Sat, 14 Nov 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भर्ती घायल नितिन। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में भर्ती घायल नितिन। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर में शुक्रवार रात घर के बाहर बैठे नितिन (30) पर उसके बुआ के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल नितिन के पिता जितेंद्र ने बताया कि नितिन घर पर ही भैंसों के पालन का काम करता है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे नितिन अपने घर के बाहर मंदिर के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान शिकोहाबाद के एटा चौराहा निवासी बहन का बेटा संदीप, जो वर्तमान में सुहागनगर में अपनी बुआ के घर रहता है। वह अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां आया। आते ही उसने नितिन से विवाद शुरू कर दिया और गोलियां चला दीं। उसके कमर के नीचे के हिस्से में दो से तीन गोलियां लगी हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, तो हमलावर हथियार लहराते हुए गांव से बाहर भागे और वहां पहले से खड़ी काले रंग की ऑल्टो कार में बैठकर फरार हो गए।
पिता का आरोप है कि इस हमले के पीछे पारिवारिक रंजिश और संपत्ति का विवाद जुड़ा है। घायल नितिन की दादी शांति देवी का शव बीते अगस्त 2026 में शिकोहाबाद में नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था, जो घर से बेटी के यहां जाने की बात कहकर निकली थीं। उस मामले में हत्या की आशंका जताई गई थी, जिसकी पैरवी नितिन ही कर रहा था। इसके अलावा नितिन उनकी देखरेख करता था, जिससे मृतका अपने हिस्से के रुपये और जेवर आदि नितिन को देकर गई थीं। इसी बात को लेकर बड़े भाई के बेटे विशाल और सनी भी नितिन से रंजिश मानते हैं और परिजनों का आरोप है कि इस पूरी वारदात में विशाल और सनी का भी हाथ है।
विज्ञापन


सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि इंस्पेक्टर रमित आर्य और उनकी पुलिस टीम हमलावरों की धरपकड़ में जुटी हुई है। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें