थाना दक्षिण के महावीर वाटिका के सामने हाईवे पर डांस करते युवा। वीडियो ग्रैव
- फोटो : थाना दक्षिण के महावीर वाटिका के सामने हाईवे पर डांस करते युवा। वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में महावीर वाटिका के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रील बनाने के चक्कर में युवाओं द्वारा स्टंट करने का मामला सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद राहगीरों ने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। व्यस्त हाईवे पर युवकों की इस हरकत से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। गौरतलब है कि रील बनाने का ट्रेंड युवाओं में जानलेवा साबित हो रहा है, और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर इस तरह के स्टंट लगातार सामने आ रहे हैं।