फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जोशियान नाले में गिरे बुलेट सवार युवक

Wed, 12 Feb 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जोशियान नाला में गिरी बुलेट व  सवार युवक बाहर निकालने की कोशिश करते लोग।  - फोटो : जोशियान नाला में गिरी बुलेट व सवार युवक बाहर निकालने की कोशिश करते लोग।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गहरे नाला पर रेलिंग नहीं होने से पैदल और दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को भी दो युवक बुलेट बाइक सहित नाले में गिर गए। उन्हें लोगों ने किसी तरह नाले से निकाला।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 39 स्थित मोहल्ला जोशियाना में कई फीट गहरा नाला है। नाले के किनारे रेलिंग नही होने और क्षेत्रीय लोगों के अनुसार नाले की पटरी संकरी होने से पैदल व दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को भी बुलेट बाइक सवार दो युवक नाले में गिर पड़े। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने रस्सी आदि डालकर युवकों व बाइक को निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों श्याम कुशवाह, पप्पू कुशवाह और छोटू यादव आदि के अनुसार नाले की साइट पटरी पर लोहे की रेलिंग जरूरी है। अन्यथा कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।



जोशियाना नाला 10 से 12 फीट गहरा है। मैंने कई बार पत्र देकर नाला की साइड पटरी पर लोहे की रेलिंग अथवा नाले को कंक्रीट की पटिया से ढकवाने की मांग की है। सुनवाई नहीं हो रही। - श्याम सिंह यादव, पार्षद वार्ड 39
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें