फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चेकिंग के दौरान स्पोर्ट्स बाइक छोड़कर भागे युवक

Fri, 24 Jan 2025 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के मुख्य जैन मंदिर चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्पोर्ट्स बाइक लेकर दो युवक आए। उन्हें रोकने पर युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में लगातार स्टंट करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को शहर के जैन मंदिर चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी लाल रंग की एक स्पोर्ट्स बाइक पर दो युवक तेज रफ्तार में आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर पूछताछ की गई। पुलिसकर्मी दूसरे काम में व्यस्त हो गए। इसी बीच दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि बाइक पर नंबर भी नहीं थे। साथ ही इंजन और चेसिस नंबर भी अधूरे पाए गए।
यातायात प्रभारी प्रथम महेश यादव ने बताया कि उक्त बाइक को दक्षिण थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। आईटीएमएस कैमरों की मदद से युवकों की पहचान भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें