फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दी विधिक जानकारी

विज्ञापन
शिकोहाबाद बीडीएम में व्याख्यान में छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताते हुए प्राचार्या। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं के लिए ‘विधिक शिक्षा‘ हेतु एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ प्राचार्या एवं मुख्य अतिथि ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीमा कुमारी सिविल जज सीनियर डिवीजन जिला ने महिला विधिक अधिकारों तथा सम्मान पारिश्रमिक अधिनियम मातृत्व अवकाश, घरेलू हिंसा अधिनियम, भ्रूण की पहचान न करने, नि:शुल्क कानूनी सहायता, रेप पीड़िता हेतु मुआवजा आदि से छात्राओं को अवगत कराया।
प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना ने कहा कि दहेज, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोके। इसके पश्चात विधिक जागरूकता हेतु पैंफ्लेट वितरित किए गए। संचालन डॉ. सीमारानी ने किया। इस अवसर पर डॉ. शशिप्रभा तोमर, डॉ. सीमारानी जैन, कुमारी दर्शना कुमारी, प्रीति सिंह, स्मृति जादौन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें