फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पैर फिसलने से नहर में डूबा युवक, मौत

Tue, 23 Jun 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अंशुल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र की मुस्तफाबाद नहर में सोमवार की शाम पैर फिसलने से डूबे एक युवक का शव मंगलवार की अलसुबह बरामद हो गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव भादऊ में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। परिजन द्वारा वैधानिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना जसराना के ग्राम भादऊ निवासी 25 वर्षीय अंशुल सोमवार की शाम किसी काम से मुस्तफाबाद नहर के समीप गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह नहर के तेज बहाव में आ गया और गहरे पानी में डूबने लगा। किनारे मौजूद ग्रामीणों ने युवक को डूबता देख तत्काल शोर मचाया और उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी के बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन और जसराना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रात में ही नहर में व्यापक खोजबीन अभियान शुरू कराया। काफी प्रयासों के बाद मंगलवार की अलसुबह अंशुल का शव नहर से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

जसराना कोतवाल राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुस्तफाबाद नहर में डूबे युवक अंशुल का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें