फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 23 Jan 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव मलिखानपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खेत के पास लगे बिजली के तारों पर पड़ा हुआ मिला। परिजन ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


थाना शिकोहाबाद के गावं मलिखानपुर निवासी अनिल सिंह (30) मजदूरी करता था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व मैनपुरी के कस्बा भोगांव से हुई थी। अनिल के पिता एवरन सिंह दिल्ली में बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार परिवार के लोग 21 जनवरी को दिल्ली किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे। युवक का शव शुक्रवार सुबह खेतों के पास लगे हुए बिजली के तारों पर पड़ा हुआ मिला। इस घटना को देख परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मृतक का ममेरा भाई विवेक कुमार अंबाला में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में अनिल का शव बिजली के तारों पर पड़ा हुआ मिला था। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव को यहां फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चलाता था अनिल
मृतक अनिल कुमार के जीजा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल ई-रिक्शा चालक है। उसका शव प्रोफेसर कॉलोनी में खेत में लगे हुए झटका तारों में पर पड़ा मिला था। वह खेतों के पास लगे हुए झटका तारों के पास कैसे पहुंचा। इस बात का संशय परिवार में भी बना हुआ है, इसलिए परिजन हत्या कर शव को झटका तारों के पास फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें