फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव

Sun, 03 Nov 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़़ क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वह भिक्षावृत्ति कर अपना गुजारा करता था।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रताप नगर सैलई निवासी दीपक (28) की शनिवार को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव सांती रोड पर पावर ट्रक एजेंसी के समीप पड़ा मिला। मामले की जानकारी पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की तो पता चला कि वह कई दिनों से बीमार था। घर पर अकेला ही रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंची दीपक की मौसी नीतू ने बताया कि उसका भाई और बहन आगरा में रहते हैं। इसकी शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि युवक भिक्षावृत्ति करके अपना गुजारा भत्ता करता था। उसके शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पीएम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें