फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, हंगामा

Tue, 16 Jun 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैव - फोटो : थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के महताब नगर में सोमवार रात बुखार पीड़ित एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजन ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाकर भारी हंगामा किया।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव बवाइन (थाना खैरगढ़) निवासी जीतू (30), जो कबाड़ का काम करता था, को बुखार आने पर परिजन आजाद नगर स्थित एक निजी क्लीनिक में झोलाछाप के पास ले गए थे। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने से सोमवार रात उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले वालों की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक के पिता अशोक राठौर ने चिकित्सक पर लापरवाही का सीधा आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। चार भाइयों में दूसरे नंबर का जीतू अपने पीछे पत्नी रिंकी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि परिजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें