फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाइक चोरी करके भागा युवक... रास्ते में घटी ऐसी घटना, किसी को न था अंदाजा; सच ने पुलिस को भी चौंकाया

Tue, 20 Aug 2024 07:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में एक युवक बाइक चोरी करके भाग रही था। रास्ते में ऐसी अनहोनी हुई, जिसका किसी को अंदाजा न था। जांच के दौरान सामने आए सच ने पुलिस को भी चौंकाया। आगे पढ़ें और जानें पूरी कहानी...
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तीन दिन पहले कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जांच में पता कि एक युवक बाइक को चोरी करके भागा था। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है। उसने बाइक पर लिफ्ट लेने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के कोटकी गांव के पास की है। यहां शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास कर रही थी। 

चोरी की थी बाइक

जांच के दौरान पुलिस को हैरान करने वाले तथ्य मिले। तीन दिन बाद पता चला कि जिस बाइक को टक्कर मारी थी, वह चोरी की थी। इसे एटा रोड स्थित तहसील के सामने से चोरी किया गया था। बाइक धीरज उपाध्याय निवासी न्यू इंद्रा नगर, टूंडला की थी।
 

साथी बोला- लिफ्ट ली थी

जांच में मृतक की पहचान छोटू निवासी जवा, अलीगढ़ व घायल उसका साथी करन निवासी गांव सिकंदरपुर, कासगंज के रूप में हुई। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि हादसे में मृतक छोटू टूंडला से बाइक चोरी कर भागा था। 
विज्ञापन

बताया कि वह रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बाइक चोरी की रिपोर्ट टूंडला कोतवाली में दर्ज है। बाइक को टूंडला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घायल करन बाइक पर लिफ्ट लेने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें