फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीमारी से युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Sun, 12 Jan 2025 06:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिन से उपचाररत युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी परिवार के ही कुछ लोगों पर आरोप लगा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।
विज्ञापन

खंजापुर बीच की ठार निवासी गीतम सिंह (36) पिछले 15 दिन से बीमार था। उसका उपचार चल रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पत्नी ने परिवार के अलावा अन्य लोगों पर कई तरह के आरोप लगाए। हंगामा होने लगा। हंगामे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पीएम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें