फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस के सामने युवक को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 19 Aug 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एटा चौराहे पर युवक को बेल्ट से पीटता आरोपी युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : एटा चौराहे पर युवक को बेल्ट से पीटता आरोपी युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पुलिस के सामने ही एक युवक ने बेल्ट से दूसरे युवक की एटा चौराहे पर पिटाई की। हालात कुछ इस कदर बिगड़ गए कि लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

नगर के एटा चौराहे पर आदर्श नगर पुलिस चौकी है। यहां हर समय पुलिस तैनात रहती है। इसी चौराहे पर एक युवक ने दूसरे युवक को किसी बात पर जमीन पर गिराकर बेल्ट से पीटा। युवक गाली-गलौज करते हुए दूसरे युवक को बेल्ट से पीटता रहा। यह नजारा देख लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी बेखौफ होकर बेल्ट से युवक को पीट रहा था। बावजूद इसके उसको बचाने के लिए कोई पुलिसकर्मी या आमजन सामने नहीं आया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें