फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीमारी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर वालों ने देखा तो चीख पड़े

Sun, 03 Sep 2023 04:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बीमारी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने देखा तो वह चीख पड़े। युवक लंबे समय से दवा ले रहा था लेकिन फायदा नहीं मिल रहा था। इससे वह परेशान था।  
विज्ञापन
थाना रामगढ़, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की सुबह बीमार चल रहे युवक का शव फंदे पर लटता मिला। घर वालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन


मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोविंद नगर का है। यहां के निवासी रामबरन (40) लंबे समय से बीमार चल रहा था। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। इस कारण वह काम पर भी नहीं पा रहा था। आमदनी थी नहीं और दवा में पैसे खर्च हो रहे थे। इससे वह परेशान रह रहा था। 

यह भी पढ़ेंः- गजब की धोखाधड़ी: फ्लैट मौजूद ही नहीं...आगरा के बिल्डर ने 23 लाख में दंपती को थ्री बीएचके की कर दी रजिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने कमरे में सोने के लिए गया था। सुबह देर तक बाहर नहीं निकला। इस पर हम लोगों ने कमरे में झांककर देखा तो वह पंखे पर फंदा से लटका हुआ था। यह देख घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमाॉर्टम के लिए भेजा। रामबरन को पत्नी और दो बच्चे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें