फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आई युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में बुखार का इलाज कराने पहुंची 22 वर्षीय युवती के साथ ड्यूटी पर तैनात आउटसोर्स नर्सिंग स्टाफ कर्मी चंचल चौधरी ने इलाज के बहाने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। भयभीत युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पीड़ित पिता ने थाना उत्तर में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी 22 वर्षीय बेटी सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तेज बुखार का इलाज कराने सरकारी ट्रॉमा सेंटर आई थी। आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चंचल चौधरी ने इलाज के नाम पर बेटी के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। बेटी ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से डरी-सहमी बेटी ने घर पहुंचकर पूरी बात बताई। बेटी को लेकर थाना उत्तर पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी व उनकी टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें