फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पुलिस टीम के साथ होटल में जांच करने पहुंचे सीओ, कमरों में युवतियों के साथ मिले युवक

Tue, 20 Sep 2022 11:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस टीम के साथ सीओ एक होटल में जांच करने पहुंचे थे। कमरे खुलवाए गए तो पुलिस भी हैरान रह गई। कमरों में युवतियां के साथ युवक मिले। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के एक होटल एवं रेस्टोरेंट में अग्निशमन यंत्र सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच करने पहुंचे सीओ को कमरों में युवक-युवती मिले। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। युवतियों के परिजनों को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं होटल संचालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे किनारे बने एक होटल में सोमवार को सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन यंत्र और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस को देख होटल संचालकों में खलबली मच गई। इस दौरान पुलिस को एक होटल के कमरों से लगभग एक दर्जन युवक और युवतियां मिले। पुलिस होटल से थाना ले आई।

समाज में उनकी छवि खराब न हो, इससे पुलिस ने उनके परिजन को बुला कर हिदायत देते हुए छोड़ दिया। जबकि देर शाम तक युवक थाने में बैठे रहे। उनके परिवारीजन को भी बुलाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि पकड़े गए सभी युवक-युवतियां बालिग हैं। होटल संचालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें