फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 500 रुपये के लिए गई युवक की जान...दोस्त ने वापस मांगा उधार, मारपीट में ऐसे हुई माैत; चाैंकाने वाला खुलासा

Thu, 29 May 2025 09:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक का शव घर से पांच सौ मीटर दूर तालाब के किनारे खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और नाक में चोट से मौत की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में बुधवार को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक और आरोपी दोनों दोस्त थे, रोज का उठना बैठना था। मृतक पंकज ने आरोपी सुनील से पांच सौ रुपये शराब पीने के लिए कुछ दिन पहले उधार लिए थे। सुनील उधार लिए रुपये वापस मांग रहा था। इस पर दोनों के बीच विवाद व मारपीट तालाब के किनारे हुई। इसमें पंकज को धक्का लगने से उसका सिर पत्थर से टकरा गया। मौके पर ही पंकज की मौत हो गई।
विज्ञापन


नगला रामकुंवर निवासी पंकज 30 का शव बुधवार सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर तालाब के किनारे खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और नाक में चोट से मौत की बात सामने आई थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर गांव के ही सुनील कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी सुनील कुमार निवासी नगला रामकुवंर, नारखी को बृहस्पतिवार को सुबह गौंछ का बाग तिराहा से एसओ राकेश गिरी ने टीम के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पंकज के साथ गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसने पांच सौ रुपये पंकज को उधार दिए थे। मंगलवार रात दोनों मिले तो तालाब के पास बैठकर शराब पी। इसके बाद पिछली बार शराब के खर्च किए रुपये मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। मारपीट के दौरान पंकज को धक्का लग गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर पत्थर से सिर टकराने पर वह अचेत हो गया तो वह डरकर भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें