फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गलत दिशा में आ रहे युवक को ट्रक ने राैंदा...सिर के ऊपर से निकल गया पहिया, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Wed, 08 Oct 2025 06:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

टक्कर लगते ही युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर से होकर ट्रक का पहिया गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में तेजगति से आ रहे ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एक 35 वर्षीय युवक मैनपुरी चौराहे से एटा चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर गलत दिशा में पैदल आ रहा था। उसी दौरान एटा चौराहे की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर से होकर ट्रक का पहिया गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को लेकर मैनपुरी की तरफ भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। ट्रक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें