फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पारिवारिक कलह से अवसाद में आए युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 03 Jul 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक रवि का फाइल फोटो - फोटो : मृतक रवि का फाइल फोटो
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर कोटला में पारिवारिक कलह और गृहक्लेश के कारण एक 29 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। शुक्रवार सुबह युवक का शव कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोटला निवासी रवि (29) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजन ने बताया कि रवि पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी उमा को उसके मायके छोड़ने गया था। बताया जाता है कि वहां दंपती के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद पत्नी ने वापस आने से मना कर दिया और वहीं रुक गई।
वहां से लौटने के बाद रवि काफी तनाव में था। बृहस्पतिवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने कमरे में लगे पंखे से साड़ी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला, तो परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से झांककर देखने पर रवि का शव फंदे पर झूलता मिला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरि ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का स्पष्ट आकलन हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व उमा के साथ हुई थी। वह अपने पीछे दो मासूम बेटों और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें