फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शराब न पिलाने पर युवक की ईंट मारकर हत्या

Sun, 08 Dec 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज क्षेत्र में मकान स्वामी के साढ़ू ने शराब न पिलाने पर मजदूर की ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को कुछ देर में ही हिरासत में ले लिया। साथ ही मौके से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना रामगढ़ के संतोष नगर ठारपूठा निवासी विनोद उर्फ प्रमोद (40) सिरसागंज के गांव एलमपुर में रहकर मजदूरी करते थे। साथ ही वह एलमपुर निवासी नाथूराम प्रजापति के यहां मजदूरी करते थे। उन्हीं के मकान में रहता भी थे। मकान स्वामी के बेटे का साढ़ू जनपद फतेहपुर के कल्याणपुर अलीपुर निवासी अर्जुन भी यहां ठहरा हुआ था। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे प्रमोद शराब का सेवन कर रहा था। तभी अर्जुन ने भी उससे शराब मांगी, लेकिन प्रमोद ने शराब पिलाने से इन्कार कर दिया। दोनों के बीच कहासुनी के साथ गाली-गलौज भी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है अर्जुन ने ईंट उठाकर प्रमोद को एकाएक मारना शुरू कर दिया। उसने पूरी ताकत से प्रमोद पर ईंट से कई प्रहार किए। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि महज तीन घंटे में ही आरोपी को पकड़ा गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भांजे की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक प्रमोद की शादी नहीं हुई थी। वह अकेला ही एलमपुर में रहकर अपनी गुजर-बसर करता था। उसकी एक बहन की शादी मक्खनपुर क्षेत्र के गांव सांती में हुई है। जानकारी मिलने पर उसकी बहन मौके पर आ गई। इकलौते भाई की मौत पर वह बिलख पड़ी। मृतक के भांजे राधेश्याम की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



वर्जन
सिरसागंज क्षेत्र में मामूली बात पर एक युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस टीम ने तीन घंटे में ही आरोपी को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-अखिलेश भदौरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें