फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बालाजी दर्शन के लिए जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Wed, 24 Apr 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बाइक से बालाजी मंदिर दर्शनों के लिए आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान गुस्साए परिजन ने स्वास्थ्यकर्मियों संग अभद्रता का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत हिम्मतपुर निवासी सत्यम चौहान (25) मंगलवार को बाइक से बालाजी मंदिर दर्शनों के लिए आ रहे थे। अभी वह थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत रूपसपुर के समीप ही पहुंचे थे, कि तभी अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जोकि युवक के जीवन की उम्मीद में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची। यहां युवक के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने युवक का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मृत घोषित करते ही मृतक के परिजन का गुस्सा सांतवे आसमान पर जा पहुंचा। गुस्साए परिजन ने फार्मासिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता का प्रयास किया। हंगामा होता देख अन्य लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कराया। परिजन स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भिजवा दिया। वहीं मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


25 को होनी है बहन की शादी
मृतक सत्यम की मौत के बाद शहनाई वाले घर में सन्नाटा पसर गया। बृहस्पतिवार 25 अप्रैल को मृतक की बहन अंजलि की शादी होनी है। घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। मंगलगीत गाए जा रहे थे। जैसे ही सत्यम की मौत की खबर उसके परिजन को मिली। घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन




पुलिस सेवा की तैयारी कर रहा था युवक
मृतक के पिता ऋषि कुमार ने बताया कि उनका पुत्र बीएएसी की परीक्षा उत्तीर्ण कर पुलिस सेवा में जाना चाहता था। जिसके लिए वह तैयारी भी कर रहा था। सत्यम की मौत के बाद उसके परिवार के सपने भी उसकी मौत के साथ दफन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें