उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दंपती की मौत का कारण शादी में मिली सोने की चेन बनी। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। रविवार सुबह भी दोनों में झगड़ा और मारपीट हुई। इसे परिजन ने शांत करा दिया। लेकिन, शाम को दोबारा झगड़ा हुआ। छोटे भाई ने फिर दोनों को शांत करा दिया। इसके बाद दोनों लोग कमरे में चले गए। मृतक के छोटे भाई गोविंद ने बताया कि मध्य रात डेढ़ बजे अचानक फायर की आवाज हुई तो वह कमरे में पहुंचा। देखा कि वहां भाई का शव खून से लथपथ पड़ा था।
दीपक के भाई गोविंद ने बताया कि मुख्य वजह चेन तो थी। इसके साथ ही मोबाइल पर भाभी द्वारा बात करना भाई को अच्छा नहीं लगता था। जब भी भाभी बात करती थी तो भाई उन पर संदेह करते थे। इससे भी दोनों के बीच आए दिन खटपट होती रहती थी। बताया कि कई बार मोबाइल को लेकर भाई और भाभी में झगड़ा भी हुआ था। लेकिन, किसी को यह अंदाजा नहीं था कि भाई इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
यह भी पढ़ेंः- Agra: रक्षामंत्री की रैली में उतरवाए गए कपड़े, BJYM कार्यकर्ताओं ने लोगों को गेट पर रोका, नंगे बदन दिया प्रवेश
दीपक पर छह साल का एक बेटा है। उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार भी नहीं सोचा कि आखिर उनके जाने के बाद बच्चे की देखभाल कौन करेगा। अगर दोनों इस तरफ सोचते तो शायद इतना बड़ा कदम नहीं उठाते। माता-पिता की मौत के बाद कृष्णा का भी रो-रो कर बुरा हाल था।