पोल में करंट आने से युवक की मौत
शिकोहाबाद। नगला खंगर के गांव फतेहपुर निवासी आदेश (27) देर रात पशु बांध कर घर लौट रहा था। तभी घर के पास लगे पोल में करंट उतरने से चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
सोमवार देर रात जब आदेश पशु बांध कर घेर से घर लौट रहा था। तभी घर के पास लगे पोल के संपर्क में आगया। बताया जा रहा है की पोल में किसी तरह करंट आ गया, और आदेश जमीन पर गिर पड़ा। जब इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो उसको लेकर अस्पताल आए। अस्पताल में डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक पर एक चार साल का बेटा अभि है जबकि पत्नी सुषमा गर्भवती है। करंट की मौत से उसके चार साल की पुत्री अभि व गर्भ में पल रहे बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। संवाद