फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भांजे को मामी के साथ संबंध बनाने को मजबूर करता था मामा, एक साल से था रिश्ता; नोट लिखकर युवक ने दी जान

Tue, 24 Nov 2026 11:39 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, जसराना (फिरोजाबाद)

सार

थाना जसराना के गांव भाधऊ में सोमवार को शिव मंदिर के पास पेड़ से 22 वर्षीय सोनू का शव लटका मिला। रविवार रात मामी के साथ गांव आने के बाद हुए विवाद और मारपीट से आहत होने का परिजन ने आरोप लगाया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव भाधऊ में मामी से संबंधों को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को 22 वर्षीय युवक शिव मंदिर के पास फंदा पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतारकर ट्रामा सेंटर ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक ने जान देने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने मामा व अन्य रिश्तेदारों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव भाधऊ, थाना जसराना निवासी सोनू (22) मजदूरी करता था। सोमवार को वह अपने घर से निकला और शिव मंदिर के पास पेड़ पर गमछे का फंदा लगाकर लटक गया। राहगीरों ने उसे फंदा पर लटका देखा तो परिजन को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 

परिजन बोले- पुलिस के जाने के बाद की गई मारपीट
मृतक के पिता कमलेश ने आरोप लगाया कि सोनू के करीब एक साल से मामी से संबंध थे। आरोप है कि रविवार रात करीब 12 बजे मामी अपने पति से झगड़ा कर मैनपुरी स्थित अपने गांव से सोनू के साथ उसके घर आ गई थीं। इसकी भनक लगते ही रात करीब डेढ़ बजे दो मामा, उनका बेटा, मामी, मौसी और मौसी का बेटा भी वहां पहुंच गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया।

भांजे का सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
पिता का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद मामी को छोड़कर बाकी लोगों ने सोनू के साथ मारपीट की और कहीं भी मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी से आहत होकर सोनू ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोनू चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था, अविवाहित था और उसके बड़े भाई पवन की तीन जनवरी 2020 को किडनी खराब होने के कारण मृत्यु हो चुकी थी।

पत्नी के साथ उठने-बैठने को मजबूर करता था मामा
सोनू ने जान देने से पहले छोड़े सुसाइड नोट में लिखा है कि मामा ने रात में उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि मैनपुरी की तरफ दिखाई दिया तो काटकर नहर में डाल देंगे। उसने लिखा कि मामा उसे घर बुलाकर अपनी पत्नी के साथ उठने-बैठने को कहते थे और मना करने पर मारने की धमकी देते थे। सोनू ने नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार मामा को ठहराते हुए पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा घटना के संबंध में मामी से पूछताछ करने की मांग की है। 
विज्ञापन

प्रकरण में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट सहित अन्य एंगल को भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - प्रेमप्रकाश पांडेय, सीओ जसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें