फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: झपकी आने से एमबीसीबी से टकराई बाइक, युवक की मौत... साथी की हालत नाजुक

Tue, 19 Mar 2024 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। झपकी आने से बाइक एमबीसीबी से टकराकर गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि साथी की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे । - फोटो : Firozabad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि साथी की हालत नाजुक है। वह दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। रास्ते में झपकी आने से हादसा हो गया। परिजन को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन


हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 50 के पास हुआ। नॉर्थ दिल्ली के संत नगर बुराड़ी निवासी रोहित शर्मा अपने साथी के साथ बाइक से लखनऊ की ओर जा रहा था। सुबह किमी संख्या 50 के पास बाइक चला रहे रोहित को झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और एमबीसीबी से टकरा गई। 

घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक घिसटकते हुए लगभग 200 मीटर आगे जाकर रुकी। सूचना पर पुलिस एवं यूपीडा टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को ट्रॉमा सेंटर, फिरोजाबाद भेजा। यहां रोहित ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। घायल साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर लिखने तक उसे होश नहीं आ सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें