फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत; घर में मची चीख पुकार

Sun, 18 Jun 2023 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घर में जानकारी पहुंची तो चीख पुकार मच गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
रसूलपुर थाना, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम पंचायत सदस्य की मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। वह फेरी लगाकर चश्मा की बिक्री करने का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। प्रधान सहित प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के राम बिहार कॉलोनी (मोढ़ा) की है। यहां के निवासी प्रमोद कुमार कठेरिया (44वर्ष) रोज की भांति रविवार को सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। गांव से गुजर रही रेलवे लाइन पार करते वक्त वहट्रेन की चपेट में आ गए। इससे मौके पर उनकी मौत हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने हादसा की सूचना थाना पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

लोगों ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। खबर मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया प्रमोद लगातार तीन कार्यकाल से ग्राम पंचायत मोड़ा के सदस्य थे। वह चश्मा आदि की बिक्री करके परिवार का पालन पोषण करते थे। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मिथलेश यादव और जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष रामनिवास भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें