फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पेड़ पर चढ़ा युवक पैर फिसलने से नीचे गिरा, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार

Tue, 15 Aug 2023 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पेड़ पर चढ़े युवक का पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
पेड़ (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के मेवली गांव की है। गांव निवासी सोमेश खेत की तरफ गया हुआ था। यहां वह एक पेड़ पर चढ़ गया। पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। वह उसे उठाकर घर की तरफ भागे। साथ ही परिजन को हादसे की सूचना दी। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सूचना पाकर परिजन भी मौके की तरफ भागे। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव घर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें