फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सोनू बघेल बने सपा व्यापार के जिलाध्यक्ष

Mon, 14 Aug 2023 07:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू बघेल बने सपा व्यापार के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोनू बघेल को सपा व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सोनू बघेल पार्टी में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव रहकर पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव व पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में जिले में व्यापारी वर्ग को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को जीएसटी के नाम पर तो कभी मनमाने ढंग से बिजली के बिल भेजकर जो परेशान किया जा रहा है। इन समस्याओं से निजात दिलाने की पहल की जाएगी। स्वागत करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू, नीरज यादव, रामप्रताप गुर्जर, सोनू यादव, राजू यादव, दीपू यादव, वीरी सिंह प्रधान, शिवम बघेल, अभिषेक बघेल शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें