टूंडला। बरहन रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से गिरकर और वृद्ध की ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि बरहन रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1262/22 के निकट युवक का शव पड़ा है। उसकी ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। युवक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। वह गहरे नीले रंग की जैकेट पहने था।
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बरहन रेलवे स्टेशन के निकट पटरी पार कर रहा वृ्द्ध ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। राजकीय रेलवे पुलिस टूंडला ने शव की पहचान कराई। परिजन ने शव की पहचान ओमप्रकाश शर्मा (60) निवासी गांव गुयाना, थाना बरहन, आगरा के रूप में की है।