फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका से शादी करने की ऐसी जिद...टॉवर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Sat, 11 Oct 2025 10:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक के टाॅवर पर चढ़ने से नजारा शोले फिल्म का वीरू जैसा दिखाई दिया। थाना पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतार लिया। पुलिस उसे समझा-बुझाकर अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
टाॅवर पर चढ़ा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर के मोहल्ला टापाकलां निवासी युवक मोहल्ले निवासी प्रेमिका से शादी नहीं होने के कारण शनिवार को गुस्से में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देखकर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने के बाद अपने साथ ले गई। बाद में उसे परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


घटनाक्रम शनिवार को दोपहर बाद का है। टापाकलां निवासी पंकज अचानक टापापैठ के समीप लगे करीब 80 फीट ऊंचे मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़कर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। वह मोहल्ले में रहने वाली प्रेमिका से शादी कराने की जिद कर रहा था। इतना ही नहीं टॉवर से कूदने की धमकी दे रहा था। युवक को मोबाइल टॉवर पर चढ़ा देख आस-पास के काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। थाना पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। 
 
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नजारा शोले फिल्म की वीरू जैसा दिखाई दिया। थाना पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतार लिया। पुलिस उसे समझा-बुझाकर अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी उत्तर संजुल पांडेय ने बताया कि पंकज नामक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। वह मोहल्ले के निवासी प्रेमिका से शादी कराने की जिद कर रहा था। परिजनों को बुलाकर समझा-बुझाकर घर भेज दिया है।

ये भी पढ़ें-UP: पति ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर में फंदे पर लटकी मिली पत्नी...करवाचाैथ के बाद इसलिए उठाया खाैफनाक कदम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें