फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Flood Alert UP:  तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, डूब गईं फसलें...दहशत में किसान; अगले 24 घंटे भारी

Mon, 11 Aug 2025 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

Yamuna Water Level:  यमुना में उफान बढ़ता ही जा रहा है। यमुना किनारे खेतों में पानी प्रवेश कुर चुका है। फसलें जलमग्न होती जा रही हैं। ऐसे में भारी नुकसान को देखते हुए किसान दहशत में हैं। 
विज्ञापन
उफान पर यमुना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Flood Situation in UP:  फिरोजाबाद के टूंडला में उफनती यमुना को देख तटवर्ती किसानों की धड़कने तेज हो गई हैं। सोमवार को करीब दो फीट से भी अधिक जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते खादर में खड़ी बाजरा और सब्जियों की फसलों को यमुना ने आगोश में ले लिया। यमुना के इस रूप को देख किसान खेतों पर लगे नलकूपों को उखाड़ रहे हैं। साधन के अभाव में कुछ के पंपसेट डूब गए।
विज्ञापन


 

हथिनी कुंड बैराज से यमुना में छोड़े गए पानी और पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से यमुना का जलस्तर हररोज बढ़ रहा है। सोमवार को करीब दो फीट जलस्तर बढ़ गया। इससे किसानों द्वारा यमुना खादर में उगाई बाजरा, सब्जियों की फसलों में पानी प्रवेश कर गया। रसूलाबाद निवासी किसान जगन सिंह ने बताया कि साधन के अभाव से पंपसेट नहीं खोल पाए, जिससे पम्पसेट पानी में डूब गया है।

 बाजरा की फसल में यमुना का पानी प्रवेश कर चुका है। अगर इसी तरह जलस्टर बढ़ा तो फसलें यमुना में समा जाएंगीं। यमुना के निरंतर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती गांवों के किसान डरे हुए हैं। सोमवार को जिन किसानों के यमुना किनारे नलकूप लगे हुए थे। उन्होंने पंप, मोटर आदि को निकालते हुए सुरक्षित जगह पहुंचाए।
विज्ञापन

इन गांवों के किसानों की फसलें होंगी प्रभावित
लगातार बढ़ते जलस्टर से रुधऊ मुस्तकिल, नगला केसों, अनवारा, जटपुरा, रसूलाबाद,बालमपुर बजहेरा,ठार रामगढ़, नगला काले, कुतकपुर साहब, ग्वारई, नगला राजपति, नगला गाढ़े, नियामतपुर व ठार डेका, नगला मूसटा समेत करीब दो दर्जन गांव के किसान प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें