फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से सात मीटर नीचे पर है यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
यमुना के जलस्तर को देखते एसडीएम सदर राजेश कुमार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बारिश के साथ ही यमुना का पानी बढ़ने लगा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। हालांकि यमुना खतरे के निशान से करीब आठ मीटर नीचे बह रही है। मंगलवार को जलस्तर नापने के लिए सिंचाई विभाग की टीम यमुना घाट पर पहुंची। सिंचाई विभाग के एक्सईएन जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को यमुना का जलस्तर नापा गया था जो 147.40 मीटर पर होने के साथ ही खतरे के निशान से करीब आठ मीटर नीचे पर है, जबकि खतरे का निशान 155.40 मीटर पर है।
विज्ञापन

यमुना खतरे के निशान से करीब आठ मीटर नीचे होने पर राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि हथनी कुंड से यमुना में पानी छोड़े जाने की कोई गाइड लाइन अभी जारी नहीं की गई है। यदि हथनी कुंड से पानी छोड़ा गया तो यमुना में जलस्तर बढ़ने की संभावना बढ़ जाएगी। वैसे मानसून के हिसाब से जल्द पानी बढ़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें