फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 51 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया

Sat, 30 Aug 2025 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
संस्कृत पाठशाला में यज्ञोपवीत संस्कार कराते हुए बटुक ब्राह्मण।  - फोटो : संस्कृत पाठशाला में यज्ञोपवीत संस्कार कराते हुए बटुक ब्राह्मण।
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ऋषि पंचमी के अवसर पर श्री गंगेश्वर संस्कृत पाठशाला के सत्संग भवन में 51 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। तीन वेदियों में सभी ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। गुरु आचार्य अशोक कुमार तिवारी के द्वारा गुरु मंत्र ग्रहण किया।
विज्ञापन


आचार्य ने कहा कि सनातन परंपरा में 16 संस्कारों में यज्ञोपवीत संस्कार का विशेष महत्व है। इस संस्कार के उपरांत ही विद्यार्थी को चारों वेदों का अध्ययन एवं कर्मकांड करने का अधिकार प्राप्त होता है। संस्कार कार्यक्रम को संपन्न कराने में इसी विद्यालय के पुरातन छात्र व विद्यालय में शिक्षण कार्य करा रहे आचार्य अभिषेक तिवारी ने सम्पन्न कराया। समाजसेवी विपिन गर्ग ने संस्कार में आए लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें